Gold Rate Today

सोना-चांदी धड़ाम! 12,000 रुपये गिर गया सोने का भाव, चांदी 26,000 टूटा, जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

Gold and Silver Price Today: भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है. हफ्तेभर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1200 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 12000 रुपये कम हुई है. जबकि हफ्ते की शुरुआत में कीमतें अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर थीं. अभी, 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 1,34,180 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,23,000 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 1,00,630 रुपये है.

100 ग्राम की कितनी है कीमत?
वहीं, 24 कैरेट के 100 ग्राम सोने का भाव 13,41,700 रुपये, 22 कैरेट का 12,29,000 रुपये और 18 कैरेट का भाव 10,06,300 रुपये है. कल 19 दिसंबर को कीमतों में 6,600 रुपये तक की गिरावट आई थी. सोने की कीमतें 15 दिसंबर को अपने नए रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गई हैं. 10 ग्राम का सोना अपने पीक 1,35,380 रुपये से 1,200 रुपये नीचे है और 24 कैरेट का 100 ग्राम सोना अपने लाइफटाइम हाई 13,53,800 रुपये से 12000 रुपये नीचे गिर गया है. हालांकि, अगर पूरे दिसंबर महीने की बात करें, तो अब तक सोने की कीमत में 3 परसेंट का इजाफा हुआ है. LKP एनालिस्ट का मानना ​​है कि शॉर्ट टर्म में सोना 1,31,500 रुपये से 1,34,000 रुपये की रेंज में बना रह सकता है. अगर ऐसा होता है, तो क्रिसमस वीक के दौरान सोना नए रिकॉर्ड हाई से दूर रहेगा.

चांदी की कीमत
1 किलोग्राम चांदी की कीमत अभी 2,09,000 रुपये है, जो 18 दिसंबर को अपने ऑल टाइम हाई 2,11,000 रुपये से 3,000 रुपये कम हो गई है. 100 ग्राम और 10 ग्राम चांदी की कीमतें क्रमशः 20,900 रुपये और 2,090 रुपये हैं. दिसंबर में चांदी ने सोने के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है. इस दौरान इसमें 11 परसेंट का इजाफा हुआ है.

आज इन शहरों में सोने का भाव
आज दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,433 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 और 18 कैरेट की कीमत क्रमश: 12,315 रुपये और 10,079 रुपये है.
मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 13,418 रुपये प्रति ग्राम है. इसी तरह से 22 और 18 कैरेट सोने का भाव 12,300 और 10,064 रुपये है.
चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै जैसे कई दक्षिण भारतीय शहरों में आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 13,528, 12,400 और 10,345 रुपये है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1