बीजेपी के पूर्व सांसद व पंजाब केसरी के संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा का निधन

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के पूर्व सांसद और हिंदी के प्रमुख समाचार पत्र पंजाब केसरी के निदेशक एवं संपादक अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में निधन हो गया। अश्विनी कुमार 63 वर्ष के थे। उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटें हैं।

अश्विनी कुमार चोपड़ा 2014 से 2019 तक हरियाणा के करनाल संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। पिछले वर्ष हुए आम चुनाव में श्री चोपड़ा ने स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था । उनका जन्म 11 जून 1956 को जालंधर में हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1