West Bengal Election 2026

Bengal Election 2026: नंदीग्राम में बंटा पैसा! BJP की शिकायत पर टीएमसी नेता गिरफ्तार

Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच नंदीग्राम एक बार फिर सियासी तनाव का केंद्र बन गया है. वोटरों को प्रभावित करने के आरोप में टीएमसी के एक नेता की गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल और गरमा दिया है. पुलिस ने शेख सुफियान के दामाद और मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत प्रमुख शेख हबीबुल रहमान उर्फ नंटू को देर रात गिरफ्तार किया.

शेख हबीबुल रहमान के पैसे बांटने वाली घटना सोशल मीडिया पर वायरल

बीजेपी का आरोप है कि शेख हबीबुल रहमान अपने समर्थकों के साथ मोहम्मदपुर इलाके के अलग-अलग बूथों पर जाकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे और पैसे बांट रहे थे. स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. सूचना मिलने पर पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है. पार्टी का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की गई है. TMC का दावा है कि नंटू वहां केवल चुनाव प्रचार के लिए गए थे, न कि किसी तरह की अवैध गतिविधि के लिए.
पुलिस के अनुसार, शेख हबीबुल रहमान को विशेष आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें हल्दिया उपमंडल अदालत में पेश किया जाएगा. इस बीच, नंदीग्राम में हाल के दिनों में तनाव की कई घटनाएं सामने आई हैं. कुछ दिन पहले बीजेपी के एक अल्पसंख्यक नेता के घर के बाहर बम फेंके जाने का आरोप भी लगा था, हालांकि TMC ने इन आरोपों से खुद को अलग बताया.

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है. बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी का सामना उन्ही के पूराने सिपहसलार पबित्र कर जो अब टीएमसी के उम्मीदवार हैं के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. इसके अलावा कांग्रेस के शेख जरिआतुल हुसैन, लेफ्ट के शांति गोपाल गिली भी मैदान में हैं. चुनावी माहौल के बीच अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को चुनौती दी, जबकि सुवेंदु अधिकारी ने जीत का दावा किया. कुल मिलाकर, नंदीग्राम में यह चुनाव सियासी ताकत की बड़ी जंग बन गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1