देश की पहली प्राइवेट ट्रेन शुरू, आज तेजस एक्सप्रेस को CM योगी दिखाएंगे हरी झंडी….

गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली से कटरा जाने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसी तरह आज देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में हरी झंडी दिखाएंगे। तेजस एक्सप्रेस निजी कंपनी के जरिए संचालित पहली ट्रेन है।

वहीं तेजस में रेल यात्रियों को लुभाने के लिए बीमा और ट्रेन देर होने पर मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। अगर 1 घंटे की देरी होती है तो यात्री को 100 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं 2 घंटे से ज्यादा की देरी होती है तो प्रत्येक यात्री को 250 रुपये दिए जाएंगे। तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली के बीच चलेगी।

जानिए ट्रेन की खासियत

बता दें इस ट्रेन में विमान की तरह व्यक्तिगत एलसीडी एंटरटेनमेंट-कम-इंफोर्मेशन स्क्रीन, ऑन बोर्ड वाई-फाई सेवा, आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट्स, मोड्यूलर बायो-टॉयलेट और सेंसर टेप फिटिंग की सुविधाएं दी गई हैं।

लखनऊ-दिल्ली रूट पर अभी स्वर्ण शताब्दी समेत 53 ट्रेनें संचालित हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जबकि राजधानी की सेवा नहीं है। लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के बाद जल्द ही अहमदाबाद से मुंबई के लिए चलने वाली तेजस एक्सप्रेस शुरू की जाएगी।

वहीं इस ट्रेन में 758 यात्री सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन में एक एक्जिक्यूटिव क्लास वातानुकूलित चेयर कार होंगी, जिसमें 56 सीटें होंगी और 9 वातानुकूलित चेयर कार होंगी। जिसमें 78 सीटें होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1