Purnima 2026

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा कब 2 या 3 मार्च? जानें डेट और स्नान-दान का शुभ-मुहूर्त

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च 2026 को है. इसे दोल पूर्णिमा और वसंत पूर्णिमा कहा जाता है. इसी दिन होलिका दहन भी किया जाता है. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है. मान्यता है इससे दुखों का नाश होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन दौलत और आरोग्य की प्राप्ति होती है.फाल्गुन पूर्णिमा पर स्नान दान का समय जान लें.

फाल्गुन पूर्णिमा 2026 स्नान-दान समय

फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च 2026 को शाम 5.55 से शुरू होगी और अगले दिन 3 मार्च 2026 को शाम 5.07 पर समाप्त होगी.

स्नान-दान मुहूर्त – सुबह 5.05 – सुबह 5.55

चौघड़िया मुहूर्त

चर – सुबह 9.56 से सुबह 11.24
लाभ – सुबह 11.24 से दोपहर 12.52
अमृत – दोपहर 12.52 – दोपहर 2.20
होलिका दहन मुहूर्त

फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के लिए शाम 6.22 से रात 8.50 तक मुहूर्त है. इस दिन भद्रा पूंछ सुबह 1.25 से सुबह 2.35 तक है और भद्रा मुख सुबह 2.35 से सुबह 4.30 तक है.

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा विधि

स्नान और शुद्धता – व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. शारीरिक और मानसिक शुद्धता का विशेष ध्यान रखें.

पूजा और आराधना- व्रत के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करें. घर के पूजा स्थल को स्वच्छ कर वहां दीपक जलाएं और भगवान की मूर्ति या तस्वीर के सामने फूल, चावल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें. कथा का पाठ करें.

दान-भजन- दोपहर में सोएं नहीं. भजन या मंत्र जाप करें. गरीबों में दान दें. गौ माता को चारा खिलाएं. अनावश्यक क्रोध, विवाद और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1