ईवीएम में झोल नहीं करेगें बर्दास्त-सुबो‍धकांत सहाय

बीजेपी का किला ढह गया है। पलामू प्रमंडल के नौ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लौटे सहाय ने कहा कि जहां भी गए, बीजेपी अब कहीं नजर नहीं आ रही है । चुनाव में राज्य की जनता भी बीजेपी को सबक सीखाने को तैयार है। अगर ईवीएम में कुछ खेल हुआ, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। चुनाव आयोग भी होश में रहे, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो देश की राजनीति में आग की शुरुआत झारखंड ही करेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर दावा किया कि प्रथम चरण के 13 सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है। इन्हीं 13 सीटों से जीत का सिलसिला शुरू होगा, जो रुकने का नाम नहींलेगा।

राष्ट्रीय प्रवक्ता जहिरा लफांग ने कहा कि राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। संवाददाता सम्मेलन में सुबोधकांत सहाय के अलावा जहिरा लफांग, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, अनादि ब्रह्म, अशोक चौधरी आदि मौजूद थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि 13 सीटों पर चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री दो सभाएं कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी की इन सीटों पर क्या स्थिति है। यह चुनाव रघुवर दास के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ है।

रघुवर दास ने जमशेदपुर में एक मोहल्ले का नाम रघुवर नगर करवा दिया है। हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के ड्रामे के बाद अब घर-घर रघुवर का ड्रामा हो रहा है। अबकी बार 65 पारा का नारा फेल है, बीजेपी बिल्कुल डरी हुई है। झारखंड में पूरे देश के मंत्री लगे हैं। सहाय ने कहा कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी 26, 27 व 28 को व्यापक अभियान में जुटेंगे।

राज्य में एक-एक कर उद्योग बंद होते जा रहे हैं। 90 फीसद उद्योग बंद हो चुके हैं। जमशेदपुर का ऑटोमोबाइल सेक्टर भी बंद हो गया। रघुवर सरकार ने इस राज्य को 84 हजार करोड़ रुपये के घाटे का राज्य बना दिया है। जो भी वादा किया, पूरा नहीं हुआ। नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ और बीजेपी खात्मे का ढोल पीटती रही है। अब तक कुछ की नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1