टेक ऑफ करते ही इंडिगो 6E-398 की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बाल-बाल बचे 100 से ज्यादा यात्री

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रहे 100 से ज्यादा लोग बाल-बाल बच गये। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-398 में सवार यात्रियों की जान उस वक्त बच गयी, जब उड़ान भरते ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुबह 9:30 बजे की रांची-नयी दिल्ली फ्लाइट से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक पक्षी टकरा गया, जिसकी वजह से प्लेन की आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

पक्षी के विमान से टकराते ही पायलट ने झटका महसूस किया। बर्ड हिट की वजह से जहाज के तीन ब्लेड टूट गये। हालांकि, इंडिगो के कर्मचारियों ने इस विषय में कुछ भी बताने से मना कर दिया। पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। सुरक्षा के लिहाज से विमान को रोक दिया गया। जिन यात्रियों के लिए जाना जरूरी था, उन्हें दूसरे विमान से दिल्ली जाना पड़ा। बताया जाता है कि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कुछ यात्री भी घायल हुए, लेकिन किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1