बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ राजनीतिक दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। चुनाव मैदान में पुराने दिग्गजों के बीच कुछ युवा चेहरों पर भी नजरें टिकी हुई हैं। ये युवा चेहरे सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन व विपक्षी महागठबंधन दोनों तरफ हैं। NDA में लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान हैं तो Mahagathbandhan में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav के दोनों बेटे Tej Pratap Yadav व Tejaswi Yadav। बिहार की राजनीति में एंट्री लेने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी की भी चर्चा है। Tej Pratap Yadav के खिलाफ ताल ठोकने को तैयार उनकी पत्नी Aishwarya Rai भी चर्चा में रहेगी, इसकी पूरी उम्मीद है।
बिहार विधानसभा चुनाव में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों पर खास नजर रहेगी। लालू के छोटे बेटे Tejaswi Yadav बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Oppostion) हैं। RJD उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है। तेजस्वी को RJD में लालू प्रसाद यादव का उत्तराधिकारी भी माना जाता है। RJD ने उन्हें महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर रखा है। तेजस्वी यादव बीते विधानसभा चुनाव में राघोपुर सीट से विधायक बने थे। बिहार की महागठबंधन की सरकार में वे उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे विभिन्न मुद्दों पर वर्तमान Nitish Kumar Government को घेरते रहे हैं।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी चर्चा में हैं। बीते विधानसभा चुनाव में वैशाली के महुआ से जीत कर वे महागठबंधन सरकार में Health Minister बने। वे खुद को तेजस्वी को कृष्ण बताते हुए उनकी चुनावी जंग का सारथी कहा है। वे अपने अजब-गजब बयानों व लालू स्टाइल राजनीति के लिए जाने जाते हैं। इस बार के चुनाव में उन्होंने महुआ सीट बदलकर समस्तीपुर के हसनपुर से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बताया जाता है कि इसका कारण पत्नी ऐश्वर्या राय का डर है। तेज प्रताप यादव तलाक का मुकदमा लड़ रहे हैं और पत्नी उन्हें चुनावी मैदान में पटखनी देने की कोशिश में हैं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता व बीते लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के Giriraj Singh से हारे कन्हैया कुमार विधानसभा चुनाव के दौरान फिर चर्चा में रहेंगे। Corona काल में बड़े स्तर पर जनसंपर्क तो संभव नहीं, लेकिन कन्हैया विपक्षी महागठबंधन की तरफ से चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी निभाते नजर आएंगे। विपक्ष उन्हें PM Naendra Modi के खिलाफ बड़ा चेहरा मानता है। उनकी राजनीति भी मोदी विरोध के आसपास घूमती रही है। कन्हैया छात्र राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में आए हैं। जवाहर लाल नेहरू विवि का अध्यक्ष रहने के दौरान उनपर देशद्रोह के आरोप लगे हैं। यह मुकदमा कोर्ट में लंबित है।
सत्ताधारी एनडीए में एलजेपी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री Ram Vilas Paswan के बेटे चिराग पासवान भी चर्चा में हैं। साल 2014 में लोकसभा चुनाव जीत कर राजनीतिक पारी आरंभ करने वाले चिराग 2019 में दूसरी बार भी सासंद बने। वे LJP के अध्यक्ष व पार्टी के संस्थापक राम विलास पासवान के उत्तराधिकारी हैं। राम विलास पासवान के इस दिनों बीतार होने के कारण विधानसभा चुनाव में एलजेपी की पूरी जिम्मेदारी चिराग पासवान के ही कंधों पर है। सीटों के मसले पर वे एनडीए में नाराज चल रहे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ उनकी बातचीत अब नतीजे पर पहुंच रही है।
विधानसभा चुनाव में एक और नाम खास चर्चा में है। यह नाम है पुष्पम प्रिया चौधरी का। उन्होंने अपनी पार्टी ‘प्लूरल्स’ बना कर पूरे बिहार में उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर रखी है। पुष्पम खुद को मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित कर चर्चा में हैं। वे JDU नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं।
विधानसभा चुनाव में Lalu Family की बहू और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के भी चर्चा में रहने की उम्मीद है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती व पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी Aishwarya Rai से तेज प्रताप यादव तलाक का मुकदमा लड़ रहे हैं। तलाक के इस मुकदमे के कारण लालू व चंद्रिका राय के परिवारों के रिश्ते में खटास आ गई है। इसके बाद चंद्रिका राय अब RJD छोड़ कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में हैं। माना जा रहा है कि ऐश्वर्या राय पति तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव भी मैदान में उतरने जा रहीं हैं। चंद्रिका राय ने भी कहा है कि अगर ऐश्वर्या ऐसा फैसला लेती हैं तो वे उनके साथ हैं। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

