रद्द हुआ ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम 2020, सितंबर 2021 में होगा आयोजन

दुनियाभर में अबतक 88 लाख 65 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस साल होने वाले विश्व स्तर के सभी सार्जनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में इस वैश्विक महामारी के चलते अब 6वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम 2020 को भी रद्द कर दिया गया है। कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम ऑर्गेनाइजिंग कमेटी ने इसको रद्द करने का फैसला लिया है। अब ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम का आयोजन आगले साल सितंबर के महीने में आयोजित किया जाएगा।

बता दें इससे पहले रूस के व्लादीवोस्टक में साल 2019 में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया था। इसकी स्थापना रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साल 2015 में की थी। ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में हर साल आयोजित होने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय मंच है। जिसमें विश्व अर्थव्यवस्था के प्रमुख मुद्दों, क्षेत्रीय एकीकरण, औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ रूस और अन्य देशों के सामने वैश्विक चुनौतियों से निपटने पर चर्चा की जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1