काशी विश्वनाथ में लागू होगा ड्रेस कोड

दक्षिण भारत में ऐसे कई सारे मंदिर हैं, जहां पर ड्रेस कोड लागू हैं। इसी तरह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यूपी के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में जल्द ही भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार मंदिर में काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के लिए अब पुरुषों को धोती-कुर्ता और महिलाओं को साड़ी पहनना पड़ेगा। इन्हीं पारंपरिक वस्त्रों के धारण करने के बाद ही काशी विश्वनाथ के दर्शन और उन्हें स्पर्श कर सकेंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर तय की गई इस नई व्यवस्था के मुताबिक पुरुष और महिलाएं जींस, पैंट, शर्ट और सूट पहने दर्शन तो कर सकेंगे, लेकिन शिवलिंग को स्पर्श करने की अनुमति नहीं होगी।

काशी विश्‍वनाथ मंदिर में स्‍पर्श दर्शन के लिए ड्रेस कोड लागू होने के साथ-साथ स्‍पर्श दर्शन की अवधि भी बढ़ाई जा रही है। इस आशय का निर्णय रविवार को मंदिर प्रशासन और काशी विद्वत परिषद के विद्वानों की हुई बैठक में लिया गया। ऐतिहासिक काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन की व्‍यवस्‍था तय करने को लेकर सूबे के धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी की अध्‍यक्षता में मंदिर प्रशासन और काशी विद्वत परिषद के सदस्‍यों की बैठक कमिश्‍नरी सभागार में हुई है।

कशी विश्वनाथ में यह नई व्यवस्था मकर संक्रांति के बाद लागू होगी और मंगला आरती से लेकर दोपहर की आरती तक प्रतिदिन या व्यवस्था लागू रहेगी। ये सब विद्वानों की सहमति से तय हुआ कि विग्रह स्‍पर्श के लिए पुरुषों को धोती-कुर्ता और महिलाएं को साड़ी पहननी होगी। पैंट शर्ट, जींस, सूट, कोट पहने श्रद्धालु स्‍पर्श करने की बजाए सिर्फ दर्शन कर सकेंगे। ऐसी व्‍यवस्‍था उज्‍जैन के महाकाल समेत दक्षिण भारत के कई मंदिरों में भी लागू है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1