मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार से मिलने कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी आज तिहाड़ जेल जाएंगी । वही दिल्ली हाई कोर्ट डी के शिवकुमार की जमानत याचिका पर आज अपना फैसला भी सुना सकता है, जस्टिस सुरेश कैत ने उनकी जमानत याचिका पर 17 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिखा था, याचिका में दावा किया गया है कि ये मामला राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम था और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं। ईडी ने 57 साल के शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था, उन्होंने कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था. ईडी ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि वो प्रभावशाली व्यक्ति हैं और अगर उन्हें रिहा किया गया तो वो सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं और गवाहों को भी प्रभावित कर सकते हैं।
Related Posts
वो पांच संकेत जो बता रहे हैं भारत की अर्थव्यवस्था की दशा
By
Editor desk
/ August 21, 2019
भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब : पाकिस्तान की चौकियां तबाह, कई सैनिक मारे गए
By
Editor desk
/ August 21, 2019
क्या है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और क्या होगीं पावर
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
राहत सामग्री बांटकर वापस लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत
By
Beena Rai
/ August 21, 2019
