Punjab Weather

Delhi Yamuna-Punjab Flood : दिल्ली पर खतरा बरकरार! यमुना का बढ़ा जलस्तर, फिर से बारिश का अलर्ट

Delhi Yamuna-Punjab Flood : दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं पंजाब में बाढ़ के कारण अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है.
अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं से की ये अपील
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है किदिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है. मैं AAP के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों में जुट जाएं और हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाएं.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में हुई 19 मिलीमीटर बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में 19 मिलीमीटर बारिश हुई है.
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
दिल्ली में बृहस्पतिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. यहां न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 4.4 डिग्री कम है.

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग हुआ प्रभावित
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के वजह से यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग फिलहाल प्रभावित है.
अभी कितना है यमुना नदी का जलस्तर?
दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर सुबह सात बजे 207.48 मीटर था, जबकि उफनती यमुना नदी का पानी आस-पास के इलाकों में लगातार भर रहा है.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1