दिल्ली में एक और शाहीनबाग बन गया है। नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में महिलाएं शनिवार की देर रात अचानक जाफराबाद के मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गईं। इतना ही नही CAA और NRC के विरोध में नारेबाजी करते हुए उन्होंने जाफराबाद मुख्य सड़क को एक तरफ से बंद कर दिया। वहीं खबर तो ये भी है कि भीम आर्मी के चंद्र शेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा है कि ‘ऐतिहासिक भारत बंद की शुरुआत हो गई है और बीजेपी सरकार को बहुजनों की ताकत का अहसास होगा।’ इतना ही नहीं चंद्र शेखर आजाद ने ये भी कहा कि सभी महिलाएं उनके भारत बंद के आह्वान पर धरने पर बैठी हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और धरने पर बैठी महिलाओं को समझाया गया।

