आज बकरीद के मौके पर जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज

आज कोरोना महामारी के बीच पूरे देश में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। बकरीद के मौके पर आज तड़के 6 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली के जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आज मस्जिद प्रसाशन ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा करने की अपील की। इसके अलावा प्रशासन ने भी चौकसी बरतते हुए थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को मस्जिद में प्रवेश की इजाजत दी। कुछ लोगों ने मस्जिद की सीढ़ियों पर बैठकर भी नमाज अदा की।

https://www.youtube.com/watch?v=7rcGfn1zNWg

आपको बता दें ईद-उल फितर यानी रमजान के एक माह पूरे होने के बाद मनाए जाने वाले ईद के बाद ईद-उल-अजहा यानी बकरीद ही मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। दोनों ही मौके पर ईदगाह जाकर या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। ईद-उल फितर पर शीर खुरमा बनाने का रिवाज है, जबकि ईद-उल जुहा पर बकरे या दूसरे जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। जहां ईद लोगों ने कोरोना महामारी के दौरान सादगी से मनाया था वहीं इस बार बकरीद के मौके पर भी लोग कोरोना संक्रमण को लेकर जारी किए गए नियमों का पालन करते हुए सादगी के साथ मना रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1