दिल्ली में Pizza डिलीवरी ब्वॉय निकला कोरोना पॉजिटिव

देश की राष्ट्रीय राजधानी Corona के दलदल में धंसती ही जा रही है। निजामुद्दीन इलाके जमात वालों ने देश भर में जो महामारी फैलाई है, उसकी भारी कीमत चुकाई जा रही है। इस बीच दिल्ली से ही एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। 19 साल के पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय Corona पॉजिटिव पाया गया है। पिछले 15 दिनों में इस युवक ने दर्जनों घरों में पिज्जा पहुंचाया है। इस घटना के सामने आने के बाद दिल्ली में हड़कंप मच गया है।

लड़के को क्वारंटाइन में कर दिया गया है। साथ ही उन परिवारों की तलाश शुरू हो गई है, जिन घरों में उसने हाल-फिलहाल आर्डर पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार मालवीय नगर के करीब 72 परिवारों को अब तक क्वारंटाइन किया जा चुका है। इन सभी को होम क्वारंटाइन किया गया है। साउथ दिल्ली के जिलाधिकारी बीएन मिश्रा ने भी घटना की पुष्टि की है। यह डिलीवरी ब्वॉय मार्च के अंतिम सप्ताह तक ड्यूटी पर था। प्रशासन ने इसके संपर्क में रहे अन्य 20 डिलीवरी ब्वॉय को भी क्वारंटाइन किया है।

दिल्ली में Corona संक्रमण की स्थिति पहले से ही गंभीर बनी हुई है। ऐसे में इस डिलीवरी ब्वॉय ने एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। अकेले दिल्ली में अब तक 1500 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मरीजों में करीब 1100 लोग मरकज से जुड़े हुए हैं। अब तक 10 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं पूरे देश में Corona संक्रमितों का आंकड़ा 12380 पर पहुंच चुका है। जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1