दिल्ली-एनसीआर में चक्रवाती हवा का असर

दिल्ली NCR के इलाके में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। इससे पहले Weather विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया था। Weather विभाग ने कहा, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। Weather की ऐसी ही स्थिति हरियाणा में भी देखने को मिल सकती है। उत्तरी राजस्थान में चक्रवाती हवा का असर है जिसका प्रभाव आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है। चक्रवाती हवाएं उत्तरी पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र में चल रही हैं।

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अनुमान के अनुसार Temperature में वृद्धि देखी गई। अच्छी खबर ये है कि इस बीच दक्षिण पश्चिम मानसून, पश्चिम मध्य और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। Weather विभाग ने अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।


विभाग ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ा है।’ इसका असर कई राज्यों पर पड़ेगा। परिणाम स्वरूप 10 जून यानी आज से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम दर्जे की बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है और ये 13 जून तक जारी रह सकता है।


इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश की बूंदें पड़ सकती हैं। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम Temperature 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला में दिल्ली का Temperature 40.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। सोमवार को यहां राजधानी का Temperature 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 38 से 86 के बीच रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1