दिल्ली-NCR में तेज बारिश के आसार, पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी

पहाड़ी इलाको में हो रही लगातार बर्फबारी की वजह से दिल्ली एनसीआर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज तड़के दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों का अधिकतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोप के सक्रिय होने का असर दिखाई देने लगा है। जिसकी वजह से दिल्ली NCR के कई हिस्सों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। दिन में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है जिसके बाद हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी भारी बर्फबारी का अनुमान है। प्रशासन ने उत्तरकाशी से लेकर पिथौरागढ़ तक अलर्ट जारी किया है साथ ही लोगों को घरों से ना निकलने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1