Breaking News

जनकपुरी हादसा में दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन,जल बोर्ड के JE समेत तीन अधिकारी सस्पेंड

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में गड्ढे में गिरने से शख्स की मौत मामले में कार्रवाई हुई है. जल बोर्ड के JE समेत 3 अधिकारी सस्पेंड किय गए है। जिस कंपनी को ठेका दिया उस कंपनी के खिलाफ जांच की जा रही है. मंत्री प्रवेश वर्मा ने इसकी जानकारी दी.

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने जनकपुरी में दुर्घटना स्थल का दौरा किया, जहां सीवर लाइन का काम चल रहा था. उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और कहा कि हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. उन्होने बताया कि Executive इंजीनियर, AE और JE को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

जांच के लिए हाई लेवल कमेटी का गठन
दिल्ली जल बोर्ड ने घटना की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है. समिति को निम्नलिखित निर्देश दिए गए हैं-

दुर्घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण करना
सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साइनबोर्ड और ट्रैफिक मैनेजमेंट की समीक्षा करना
सभी सुरक्षा मानकों के अनुपालन की पुष्टि करना
जहां भी चूक पाई जाए, जिम्मेदारी तय करना
सख्त सुधारात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करना
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि शाम तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है. जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने दावा किया कि ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होने दी जाएंगी.

ऑफिस से घर लौटते वक्त बाइक सवार के साथ हादसा
राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी इलाके में गड्ढे में गिरने से मृतक बाइक सवार की पहचान कमल के रूप में हुई है जो कैलाशपुरी का रहने वाला बताया जा रहा है. वो प्राइवेट बैंक के कॉल सेंटर में काम करता था. जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब वो रात को रोहिणी स्थित अपने ऑफिस से काम करने के बाद घर लौट रहा था. पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना सुबह करीब सात बजे मिली जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1