दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन पर सेवायें सामान्य एवं बहाल हो चुकी हैं। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर कहा, “ सुरक्षा के साथ सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खोल दिये गए हैं। सभी स्टेशनों पर फिर से सामान्य सेवाएं शुरू हो गई हैं।”उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो ने पहले जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और अपराह्न बाद तक कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया था।
कासगंज, 21 दिसंबर (भाषा) एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर कासगंज जिले में शुक्रवार रात 11 बजे से इंटरनेट सेवा एहतियातन बंद कर दी गयी हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार रात 11 बजे इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी ताकि सोशल मीडिया के जरिए फैलायी जाने वाली अफवाहों को रोका जा सके। पुलिस के अनुसार स्थिति तनावपूर्ण अवश्य है लेकिन कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
