दिल्ली विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज कर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज तीसरी बार रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले रामलीला मैदान के आस-पास का इलाका छावनी में तब्दील कर हो गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल सहित 5000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दिसंबर 2013 और फरवरी 2015 में भी केजरीवाल ने इसी मैदान में सीएम पद की शपथ ली थी।

