थम गया चुनाव प्रचार, 8 फरवरी को मतदान; 11 को आएगा परिणाम

दिल्ली चुनाव के लिए अब प्रचार प्रसार थम गया है। अब लोग आठ फरवरी को मतदान करेंगे और 11 फरवरी को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले, मोदी नगर विधानसभा में प्रचार के अंतिम दिन नरेंद्र मोदी के हमशक्ल भी पहुंच गए। वहां उन्हें देखकर लोग हैरान रह गए, नरेंद्र मोदी के हमशक्ल मोदीनगर विधानसभा में पहुंचे थे, जहां जेपी नड्डा प्रचार कर रहे थे। वहीं, प्रचार की कड़ी में मुंडका विधानसभा सीट (Mundka Assembly constituency) पर BJP प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए जेपी नड्डा के साथ ओलंपियन योगेश्वर दत्त और महिला पहलवान बबीता फोगाट भी पहुंचीं।
दोपहर में दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन CM अरविंद केजरीवाल ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश मे अब अलग तरह की राजनीति शुरू होने जा रही है। साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि अब भाजपा वालों को हनुमान चालीसा पढ़वाऊंगा। बता दें कि पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह हनुमान के भक्त रहे हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते रहे हैं। इस पर BJP ने केजरीवाल पर कटाक्ष किया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1