अनुराग ठाकुर की बढ़ी मुश्किलें, ‘गोली मारो’ नारे पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव किसी सियासी संग्राम से कम नहीं है। चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों की रैली जनसभा और रोड शो जोरो पर है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में एक रैली को संबोधित किया जिसमें लगवाए गए नारों की वजह से अनुराग ठाकुर की मुश्किलें बढ़ गई है। जिसमें लोगों से गद्दारों को गोली मारो नारे लगवाएं गए। जिसके बाद बीजेपी सांसद के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से मामले पर रिपोर्ट भी मांगी है। इसके साथ ही दिल्ली चुनाव आयोग का कहना है कि मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1