कौन जीतेगा दिल्ली का दिल, फैसला आज, 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बीते 8 फरवरी को मतदान हो गया आंकड़ो की माने तो इस बार के मतदान में 62.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जो साल 2015 के विधानसभा चुनाव  से कम रही। जहां इस बार वोटिंग प्रतिशत 62.59 रहा तो वहीं पिछली बार ये आंकड़ा 67.47 प्रतिशत था।

अब आज सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। और ये फैसला भी हो जाएगी कि इस बार जनता ने किसे दिल्ली के लिए चुना है। आज 21 केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। वैसे से सभी एक्जिट पोल पर नजर डाले तो इस बार भी AAP  की ही सरकार बनती दिख रही है। लेकिन एग्जिट पोल  के नतीजे बीजेपी को कुछ खास रास नहीं रहे। अपनी पूरी ताकत लगा देने के बाद भी बीजेपी दिल्ली की सत्ता से काफी दूर दिख रही है। वैसे सभी रानीतिक पार्टीयों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। कहीं लड्डू बन रहे हैं तो कहीं अन्य तैयारियां हो रही हैं।

इस बार का दिल्ली विधानसभा चुनाव कई मामलों में खास था। जहां एक तरफ आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला तो वहीं दूसरी और शाहीनबाग का प्रदर्शन, CAA और NRC ने चुनाव को काफी हद तक प्रभावित किया।  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1