दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान खत्म होने के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकीं है। इस बीच AAP ने EVM की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में अपने वालंटियर्स को तैनात करेगी। 30 स्ट्रांग रूम के बाहर ये वालंटियर्स मतगणना के दिन तक मौजूद रहेंगे। इस बीच AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि EVM में छेड़छाड़ न हो इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि EVM जिन्हें सील होने के बाद सीधे स्ट्रांग रूम में ले जाना चाहिए, शनिवार रात तक यह कुछ अधिकारियों के पास थी। यह बाबरपुर की घटना है। इसी तरह की घटना विश्वास नगर की बताई जा रही है। संजय सिंह ने कहा कि 30 कमरों में EVM रखी गई हैं। पार्टी स्ट्रांग रूम के बाहर वालंटियर्स को तैनात करेगी ताकि छेड़छाड़ जैसी घटना न हो सके। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि बाबरपुर में कुछ अधिकारियों के पास अवैध रूप से EVM मशीन थी। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।
