Coronavirus: अब तक 106 लोगों की मौत,1300 नए केस आए सामने

चीन में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। चीन की लगातार कोशिश के बावजूद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है, जबकि 1300 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसुस हालात का जायजा लेने के लिए आज चीन आ रहे हैं।

सेंट्रल हुबेई प्रांत में स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 24 और लोगों की मौत वायरस से हुई है और 1,291 अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। अभी तक 4000 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। चीन से निकलकर कोरोना वायरस दूसरे देश में पांव पसार रहा है। अमेरिका, हांगकांग, मकाऊ, ताईवान और भारत के बाद अब श्रीलंका में भी कोरोन वायरस के संदिग्ध मिले हैं।

सोमवार को चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ने नए कोरोनो वायरस के कारगर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की PMने कहा कि देश की एजेंसियों को रोग की रोकथाम और नियंत्रण की गंभीर स्थिति पर ध्यान देने और नागरिकों की जान की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्रथामिकता देना चाहिए। इसके अलावा, ज्यादा सुव्यवस्थित, मजबूत और वैज्ञानिक कदम उठाकर रोग के फैलाव को कारगर रूप से नियंत्रित किया जाए।

चीनी राज्य परिषद ने कहा कि न्यू कोरोना वायरस निमोनिया की महामारी को रोकने के लिए वसंत त्योहार की छुट्टी को 2 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। कॉलेजों, मिडिल, प्राइमरी स्कूलों और किंडरगार्टन स्कूलों में भी छुट्टियां बढ़ा दी गई है। चीनी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के विशेषज्ञ फंग लू चाओ ने कहा कि न्यू कोरोनावायरस निमोनिया एक श्वसन संक्रमण है। इस बीमारी में मुंह का लार छूने से भी लोग संक्रमित हो सकते हैं। इसलिए यात्राएं कम करें और भीड़ भरे स्थानों पर न जाएं।

इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेयसुस चीन के दौरे पर जा रहे हैं। वे चीनी अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ महामारी की रोकथाम पर भी चर्चा करेंगे। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ की टीम भी ग्राउंड रिपोर्टिंग भी करेगी और चीन के साथ रोकथाम के लिए सहयोग पर चर्चा करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1