खजूर का इस्तेमाल सेहत के लिए मुफीद होता है। मेडिकल साइंस के अनुसार Dates एक अनोखा फल है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये कई तरह के रोगों को दूर करने के काम आता है।
Dates में पोटाशियम, कैलशियम, मैग्नीशियम और कॉपर पाया जाता है। फाइबर की मौजूदगी शरीर के कोलेस्ट्रोल को खारिज कर कब्ज को दूर करती है। इसके अंदर मौजूद Tannin शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मददगार साबित होता है। Tannin बैक्टीरिया मारने की क्षमता रखता है। B- Carotene, Lutein, Zea-Xanthin जैसे रसायन के पाए जाने से Dates आंखों की रोशनी के लिए बहुत कारगर है। ये तत्व एंटी ऑक्सीडेंट का भी निर्माण करते हैं। इसके अलावा Dates में लोहा के होने से एनीमिया के मरीज के लिए मुफीद साबित होता है। Dates में फाइबर आंतों को बैक्टीरिया से साफ करने के साथ पेट के कीड़े मारता है। इसके लिए Dates को रात में भिगोकर सुबह पानी समेत खाना पेट के लिए मुफीद साबित होता है।
दुबले, पतले और कम वजन शख्स के लिए भी Dates का इस्तेमाल कारगर नुस्खा है। हालांकि विशेषज्ञ खजूर खाने के प्रति चंद सावधानी बरतने की सलाह देते हैं-जैसे Dates के साथ किशमिश या मुनक्का ना खाया जाए। एक वक्त में 5-6 दाने से ज्यादा Dates खाने से बचें। Dates के साथ तरबूज खाना गर्मी में अच्छा माना जाता है। अजवा खजूर सुबह 7 दाना खाली पेट खाने से बेचैनी, सिर दर्द, पेट, जिगर की बीमारी, घबराहट में फायदेमंद साबित होता है। एशिया के मुल्कों में हजारों साल से Dates का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुनिया के कई मुल्कों में इसकी खेती की जाती है। Dates का पेड़ 70 फुट लंबा होता है। नर-मादा पेड़ अलग-अलग होते हैं। पेड़ों पर Dates चार अलग-अलग चरणों में पकता है। पेड़ 4-8 साल में फल देने के योग्य हो जाता है। 7-10 साल का पेड़ 68 से 186 किलो फल हर मौसम में देने लगता है।