PM Narendra Modi Rally

बिहार का रण: बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और तेजी से करेंगे काम- पीएम मोदी

बिहार में पहले चरण का मतदान जारी है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार का कार्य चरम पर है। प्रधानमंत्री Narendra Modi इसी क्रम में दरभंगा पहुंच गए है। इस बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi आज 3 रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। PM मोदी की पहली रैली दरभंगा में हो रही है। इस दौरान अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पीएम Narendra Modi ने कहा कि राम मंदिर की तारीख पूछने वाले अब मजबूरी में ताली बजा रहे हैं।

11: 35 बजे : मिथिला भूमि के नमन करि छै। बिहार के मुख्यमंत्री मेरे मित्र, मेरे भाई Nitish kumar को आपका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। मुझे उम्मीद है। मधुबनी, समस्तीपुर से आप सभी आशीर्वाद देने आए हैं, इसका आभार है। आप डिजिटल से भी जुड़े हैं। आपके संकल्प को मैं प्रणाम करता हूं। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। जहां मतदान हो रहा, वहां Corona से बचने के लिए सतर्कता बरतें। कई साथियों को Corona हो गया। मुझे उनके स्वास्थ्य की चिंता है। वे जल्द स्वस्थ हो जाएं, मैं प्रार्थना करता हूं।

11: 20 बजे : CM नीतीश जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

11: 15 बजे : दरभंगा के राज मैदान सभा स्थल पर पहुंचे PM मोदी, साथ में CM नीतीश कुमार भी हैं।
11: 05 बजे : दरभंगा रैली में पहुंच रहे भाजपाई सुरक्षा जांच में सहयोग कर रहे।
11: 05 बजे : दरभंगा में BJP समर्थक झूमते गाते सभा में पहुंच रहे हैं।
10: 55 बजे : रैली में आए कार्यकर्ताओं को Covid सुरक्षा मानकों के अनुसार शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठाया गया है।
10: 40 बजे : PM के भाषण को सुनने के लिए दूर दूर से लोग दरभंगा के राज मैदान पहुंच रहे हैं। सुरक्षा जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है।
10: 30 बजे : PM की सभा में जाने से पहले लोगों की कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1