बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, 24 घंटे में 10 लोगों की हत्या से मची सनसनी

दुनिया कोरोना से त्रस्त है लेकिन बिहार मे लगता ही नहीं की अपराधियों पर कोई अंकुश है, वो तो मस्त हैं, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पिछले 24 घंटे के दौरान 10 लोगों की जान छीन ली गयी है। खबरें हैरान और डरा देने वाली हैं-कैमूर में अपराधियों ने पिता पुत्र की धारदार हथियार से काट डाला है। बेगूसराय में अपराधियों ने पुलिस जीप पर जमकर गोलीबारी की जिसमें एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गयी। मधेपुरा में पूर्व सरपंच की हत्या कर दी, पटना के मोकामा टाल क्षेत्र में गला दबाकर और पीट-पीट कर दो महादलित युवक की नृशंस हत्या कर दी गयी। मधेपुरा, लखीसराय और बेगूसराय से भी एक-एक हत्या की खबर है।

रामपुर थाना क्षेत्र के तरांव गांव में अपने खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र को धारदार हथियार से काट कर अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक वंशी प्रसाद चंद्रवंशी पिता स्व राम कृत चंद्रवंशी 70 वर्ष व ललन प्रसाद चंद्रवंशी पिता वंशी प्रसाद चंद्रवंशी 46 वर्ष है। घटना शुक्रवार की रात की बताई जाती है। लेकिन लोगों को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई।

बेगूसराय जिले में अपराधियों ने लोहिया नगर के पुलिस जीप पर जमकर गोलीबारी की जिसमें एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गयी। मृतक होमगार्ड की पहचान मंझौल थाना क्षेत्र के निवासी राजवर्धन रंजन उर्फ पिंटू कुमार के रूप में की गई है।

मधेपुरा जिले के थाना क्षेत्र के लौआलगान निवासी पूर्व सरपंच निवास चंद्र उर्फ मुन्ना यादव की बदमाशों ने शुक्रवार की देर संध्या बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पूर्व सरपंच को चार गोली मारी है।

मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के टाल में शुक्रवार की रात दो महादलित युवकों की ईट-पत्थर से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान रामनगर गांव निवासी संजय मांझी के पुत्र गोलू मांझी (19 वर्ष ) व गणेश मांझी के पुत्र सोल्जर मांझी (18 वर्ष ) के रूप में हुई है।

बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के महीपाटोल पंचायत के हरदिया गांव में गोलीबारी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में दो महिला जख्मी हो गई। घायल महिला सागर सिंह की 50 वर्षीय पत्नी रीता देवी व दूसरी लालो सदा की पत्नी बताई गई है। दोनों घायल महिलाओं को आनन फानन में लोगों ने इलाज के लिए बेगूसराय ले गए।.जहां इलाज के दौरान सागर सिंह की पत्नी रीता देवी की मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की शाम वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की गई। जिसमें दो महिला घायल हो गई। उसमें एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई।

मधेपुरा जिले के चौसा में बदमाशों ने सुबोध यादव की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने पांच गोली मारी है। वहीं दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि सुबोध यादव भी लेवी वसूली का काम करता था। वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के फूलैया गांव में शुक्रवार की रात में 32 वर्षीय संदीप पासवान नामक युवक की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। हत्‍या के पीछे पुरानी दुश्‍मनी बताई जा रही है।

बेगूसराय थाना क्षेत्र के समसा में बदमाशों ने गोली मारकर दंपती को जख्मी कर दिया। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। लोगों ने दोनों को अस्पताल लाया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर हालत में बेगूसराय भेज दिया। जख्मी समसा के मकसुदन महतो और उसकी पत्नी प्रमिला देवी है।

नालन्दा के चंडी थाना क्षेत्र के डीहरा गॉव निवासी बुजुर्ग सरयुग प्रसाद से शुक्रवार की दोपहर टेम्पो सवार बदमाशों ने चार हजार रुपये छीन लिए। 72 वर्षीय श्री प्रसाद नरसंडा में पीएनबी के सीएसपी से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि निकाल पैदल ही घर लौट रहे थे।

इस घटना ने सुशाषण कि पोल खोल कर रख दी है, अराजकता का माहौल व्याप्त है, दहशत सिर्फ महामारी कि ही नहीं अव्यवस्था और रक्तरंजित वातावरण से भी है, हमने इन घटनाओ के बाबत सरकार से सवाल पूछा तो कोई जवाब तक देने को तैयार नहीं हुआ, तब हमने विपक्ष कि प्रतिकिर्या जानी-

सुशाषण बाबू यह क्या हो रहा है आपके राज में, आप कहीं तो अंकुश लगाएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1