PM Modi interact with CM

कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर एक्शन में PM मोदी, मुख्यमंत्रियों के साथ 17 मार्च को करेंगे मंथन

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुख्‍यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बातचीत में Covid-19 से पैदा हुए हालात एवं टीकाकरण अभियान के मुद्दों पर चर्चा होगी। यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब Corona के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र टीकाकरण अभियान में तेजी पर जोर दे रहा है।

प्रधानमंत्री समय समय पर मुख्‍यमंत्रियों के साथ बातचीत करते रहे हैं। PM ने इस साल जनवरी महीने में टीकाकरण अभियान की शुरुआत से पहले मुख्‍यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की थी। तब उन्‍होंने 3 करोड़ स्‍वास्‍थ्‍य और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों के टीकाकरण का लक्ष्‍य रखा था। मौजूदा वक्‍त में यह अभियान 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को कवर करने के दौर में चला गया है।

दरअसल केंद्र चाहता है कि संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाई जाए। इसी को लेकर PM Narendra Modi बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। Coronavirus के खिलाफ टीकाकरण अभियान में देश में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है लेकिन हाल के दिनों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, इसलिए टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि Corona से बचाव के उपायों के प्रति लोगों की लापरवाही से मामले बढ़ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 80 % से ज्यादा मामले कुछ राज्य से हैं। इसकी मुख्य वजह लोगों का Corona से बचाव के उपायों का पालन करने में लापरवाही है। उन्होंने जोर दिया कि मास्क लगाने और एक-दूसरे से दूरी बनाने जैसे उचित कोविड व्यवहार का पालन किया जाए। इसका पालन टीके की उपलब्धता होने के बावजूद किया जाए। वह संसदीय सौंध में अति-विशिष्ट परामर्श के लिए छठे व्यापक स्वास्थ्य शिविर में बोल रहे थे।

कोविड टीकाकरण अभियान के 59वें दिन सोमवार को भारत एक अहम मुकाम पर पहुंच गया। भारत ने लाभार्थियों को Corona वैक्सीन की 3 करोड़ से ज्यादा खुराकें दे दी है। इनमें से 18 लाख से ज्यादा खुराक सोमवार को दी गईं। सोमवार शाम 7 बजे तक कुल 3 करोड़ 17 लाख 71 हजार 661 खुराकें दी जा चुकी हैं। लाभार्थियों में 74,08,521 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 43,97,613 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक), 74,26,479 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक) और 13,23,527 फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी खुराक) शामिल हैं।

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक ने बढ़ाई चिंता

दरअसल महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी है। देश में 78 %से ज्यादा नए मामले इन्हीं 5 राज्यों में पाए गए हैं। 85 दिनों बाद देश में 26,291 नए मामले सामने आए हैं जबकि एक दिन में 118 लोगों की मौत भी हुई है। इससे पहले 20 दिसंबर को 26,624 केस पाए गए थे। इनमें से महाराष्ट्र में 16,620, केरल में 1,792 और पंजाब में 1,492 मामले शामिल हैं। तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में भी संक्रमण बढ़ रहा है। मौजूदा वक्‍त में देश में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 13 लाख 85 हजार को पार कर गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1