विश्व स्वास्थ्य संगठन ने Coronavirus को महामारी घोषित कर दिया है। वहीं, भारत सरकार ने भी इसे आपादा घोषित किया है। इसका असर पूरी दुनिया के बाजार पर पड़ा है। शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखी जा रही है। Corona का असर फ़िल्मों के बिजनेस पर भी पड़ा है। Box Office पर एक दिन में करीब 20 फीसदी तक गिरावट देखी गई है।
दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों और शहरों में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। वहीं, सरकार लगातार इस बात का निर्देश भी दे रही है कि भीड़ वाली जगह जाने से बचें। ऐसे में कई फ़िल्मों की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं, जो फ़िल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही हैं, उनके कारोबार पर भी काफी असर पड़ा है।
गुरुवार को दिल्ली सरकार ने सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की। इसके बाद शुक्रवार को ‘Angrezi Medium ‘ रिलीज़ हुई। पहले दिन फ़िल्म ने उम्मीदों के अनुसार 4.03 करोड़ का कलेक्शन किया। असली असर शनिवार को देखने को मिला। Box Office इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िल्म की कमाई में करीब 20 फीसदी की गिरावट हुई। शनिवार को ‘Angrezi Medium ‘ ने सिर्फ 2.75 करोड़ का बिजनेस किया। अमूमन शनिवार और रविवार Box Office के लिए बड़ा दिन होता है। इस दिन शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा कलेक्शंस होता है। इसके उलट ‘अंग्रेजी मीडियम’ के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
टाइगर श्रॉफ की फ़िल्म ‘Baaghi 3 ‘ भी फिलहाल थिएटर्स में चल रही है। ‘Baaghi 3 ‘ की शुरुआत काफी शानदार हुई। हालांकि, थिएटर्स के बंद होने के बाद इसके कलेक्शंस पर असर पड़ा है। शुक्रवार को फ़िल्म ने 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, Box Office इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को फ़िल्म का कलेक्शन गिरकर 1.75 करोड़ पहुंच गया। ट्रेड विशेषज्ञों ने उम्मीद लगाई थी कि दूसरे वीकेंड में फ़िल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी, लेकिन अब ऐसा होता नहीं नज़र आ रहा है।