चीन में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 2300 हुई

चीन में Coronavirus की वजह से 109 और लोगों ने दम तोड़ दिया है और इसके बाद यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 2,345 हो गई है, जबकि 76,288 संक्रमित हैं। उधर, दुनिया के अन्य देशों में भी यह वायरस फैल रहा है। साउथ कोरिया में Corona के मामलों की संख्या 340 के पार चली गई है तो ईरान में 2 और मरीजों की मौत हो गई है। उधर, इटली में भी इस Virus की वजह एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
सरकार के भारतीयों को सिंगापुर जाने से बचने की सलाह दी है। कैबिनेट सेक्रटरी राजीव गौबा ने Coronavirus पर हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी नहीं हो तो लोगों को सिंगापुर जाने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, थाइलैंड, जापान और साउथ कोरिया से आने वालों की एयरपोर्ट्स पर स्क्रीनिंग होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया से आने वाले यात्रियों की भी स्क्रीनिंग होगी।

चीन Coronavirus से प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर और वुहान में रह रहे भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना का विमान भेजने के भारत के प्रस्ताव को मंजूरी देने में देरी कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारत को Coronavirus से सबसे अधिक प्रभावित चीनी शहर वुहान में 20 फरवरी को सी-17 सैन्य विमान भेजना था लेकिन उड़ान के लिए अनुमति न मिलने के कारण विमान उड़ान नहीं भर सका।

ईरान में Coronavirus के कारण दो और लोगों की मौत के साथ, देश में इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर चार हो गई है। स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा मंत्रालय के सलाहकार अलीरेजा वहाबजादेह ने बताया, अब तक 18 ईरानी वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4 की मौत हो गई है।’ चीनी शहर वुहान से 57 ईरानी छात्रों को निकाले जाने के लगभग एक महीने बाद ये मौतें हुईं।

दक्षिण कोरिया में शनिवार को Coronavirus के 142 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 346 हो गई है। चीन के बाद दक्षिण कोरिया में Coronavirus के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कहा कि नए मामलों में से 92 मामले दक्षिणी शहर चेओंगडो में एक अस्पताल के रोगियों और कर्मचारियों से ‘संबंधित’ हैं।

COVID-19 की उत्पत्ति और विस्तार की जांच को लेकर WHO की एक एक्सपर्ट टीम चीन में मौजूद है। आज यह टीम वुहान शहर जा सकती है जो इस Virus से सबसे अधिक प्रभावित है। शुक्रवार को 397 नए मामलों की पुष्टि हुई।

वुहान में कुल मरीजों की संख्या 63,454 है। चीन में इस Virus से संक्रमित 20,659 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों को शुक्रवार को चेतावनी दी है कि इस घातक विषाणु का संक्रमण अभी चरम पर नहीं पहुंचा है। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार शी ने शुक्रवार को कम्युनिस्ट पार्टी के पोलितब्यूरो की बैठक में कहा कि संक्रमण के रोजाना दर्ज होने वाले मामलों में गिरावट के बावजूद Coronavirus महामारी चरम पर नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि हुबेई में स्थिति अब भी गंभीर है। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने शी के हवाले से कहा, ‘हुबेई प्रांत और वुहान को बचाने के लिए जंग अच्छी तरह लड़ी जानी चाहिए और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।’ चीन में इस विषाणु के चरम पर पहुंचने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है क्योंकि इसके चरम पर पहुंचने के बाद संक्रमण कम होना शुरू हो जाएगा।

इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को बताया कि Coronavirus से संक्रमित पाए गए देश के 78 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इटली के स्वास्थ्य मंत्री रोबर्तो स्पेरैंजा ने शुक्रवार को बताया कि यह व्यक्ति करीब दस दिनों से उत्तरी वेनेतो क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती था और Coronavirus से देश में यह पहली मौत हुई है। Coronavirus के नए मामले सामने आने के बाद उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र में दस शहरों में सभी सार्वजनिक स्थानों को बंद किया गया है और खेल प्रतियोगिताएं और धार्मिक सभाएं रद्द कर दी गई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1