देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 लाख के पार, महाराष्ट्र में हालात बेकाबू

भारत में कोरोना की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जून के आखिर तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी। देश में इस वक्त कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3 लाख पार कर चुकी है और इस आंकड़े के साथ भारत विश्व में कोरोना प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। देश में लगातार कोरोना का कहर देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के आधे मामले केवल महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब एक लाख से ज्यादा पॉजिटिव मरीज हो चुके हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3493 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में अब कोरोना मरीजों की संख्या 101141 हो चुकी है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। अबतक महाराष्ट्र में 3717 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना का केंद्र बन गई है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 1366 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।इसके साथ ही मुंबई में 55451 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जा चुका है। वहीं मुंबई में 90 और लोगों की मौत के साथ ही कोरोना वायरस के कारण 2044 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1