यूपी के 7 जिलों में सबसे ज्यादा Corona संक्रमित, प्रदेश में संख्या बढ़कर हुई 1621

उत्तर प्रदेश में सात जिले Coronavirus से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। इन जिलों में Corona पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, प्रशासन ने वायरस को रोकने के लिए पूरी शक्ति लगा दी है। इसके बावजूद भी इन सात जिलों में आए दिन Corona पॉजिटिव के मामले सामने आ रहे हैं। इससे अफरसों की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के अंदर 135 नए मरीज संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही यूपी में Corona संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1621 हो गई है इनमें से 1370 से ज्यादा केस एक्टिव हैं।

उत्तर प्रदेश में Coronavirus की शुरुआत फरवरी महीने में आगरा और नोएडा से हुई थी। अब वायरस ने प्रदेश के 57 जिलों को अपने चपेट में ले लिया है। हालांकि, इस महीने की शुरुआत में Coronavirus का प्रकोप मात्र 16 जिलों तक ही सीमित था। तब मरीजों की संख्या 113 थी। लेकिन इस समय मरीजों की संख्या 14 गुना अधिक हो चुकी है।

यूपी के जो सात जिले सबसे ज्यादा Corona संक्रमित हैं, उनके नाम क्रमश: आगरा, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद और सहारनपुर है। इन सात जिलों में ही COVID-19 महामारी सबसे अधिक प्रभावित हैं। अधिकारी सबसे ज्यादा इन्हीं जिलों को लेकर परेशान हैं। इन जिलों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 1370 एक्टिव मामलों में से 988 मरीज इन्हीं जिलों से संबंधित हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1