CoronaVirus in Florida

ब्राजील में कोविड से 910 लोगों की मौत,अमेरिका में 1 लाख से ज्‍यादा मिले मामले, फ्लोरिडा बना हॉट स्‍पाट

दुनिया के कई मुल्‍कों में Corona के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में Corona संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर समग्र वैश्विक COVID -19 कैसलोएड 19.77 करोड़ को पार कर गया है जबकि महामारी से मरने वालों की संख्‍या 42.1 लाख से ज्‍यादा हो गई हैं। Brazil और रूस में Corona से होने वाली मौतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यही नहीं अमेरिका में एकबार फ‍िर संक्रमण की शुरुआत हो गई है। सबसे बुरा हाल फ्लोरिडा का है।

अमेरिका में एक लाख से ज्‍यादा मामले मिले

पूरे अमेरिका में पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 1,01,171 मरीज मिले हैं। 30 जुलाई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फ्लोरिडा राज्य में हालात बेकाबू हो रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एक सप्ताह में संक्रमित मरीजों की संख्या में 50 % बढ़ोत्तरी हुई है। अमेरिका के हर 5 मरीजों में एक मरीज फ्लोरिडा का है। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण यहां मास्क की अनिवार्यता कर दी गई है।
अमेरिका में फ्लोरिडा बना संक्रमण का नया केंद्र

फ्लोरिडा अमेरिका में वायरस का नया हॉट स्‍पाट बन गया है। फ्लोरिडा में Corona के 21,683 नए मामले आए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में इतने ज्‍यादा केस सामने आए हैं। अमेरिका के सभी नए मामलों का करीब पांचवा हिस्सा फ्लोरिडा से है। इस हफ्ते इस अमेरिकी राज्य में महामारी से 409 लोगों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 39 हजार हो गया है। फ्लोरिडा में Corona के मामले पिछले एक हफ्ते में 50 फीसद तक बढ़ गए हैं।
ब्राजील में 910 लोगों की मौत

ब्राजील में महामारी से मौतों का सिलसिला जारी है। ब्राजील में बीते 24 घंटों में महामारी से 910 मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 5,56,370 हो गई है। Brazil में 37,582 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 19,917,855 हो गया है। Brazil के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि मुल्‍क Corona की नई लहर का सामना कर रहा है। यह हाल तब है जब 4.14 करोड़ लोगों को वैक्‍सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी है जबकि 14.2 करोड़ लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है।
रूस में 789 ने गंवाई जान

रूस में में कोरोना से होने वाली मौतें कम नहीं हो रही हैं। रूस में बीते 24 घंटे में Corona संक्रमण के 22,804 मामले सामने आए हैं जबकि 789 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही रूस में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,288,677 हो गया है। वहीं महामारी से मरने वालों की संख्‍या 159,352 हो गई है। मास्को में 2,484 नए मामले दर्ज किए गए। एक दिन पहले मास्‍को में 3,514 नए केस सामने आए थे। बीते 24 घंटे में 17,271 मरीज अस्‍पतालों से डिस्‍चार्ज भी किए गए हैं।
ओलिंपिक के दौरान कोरोना ने बढ़ाई चिंता

इधर रायटर के अनुसार, टोक्यो ओलिंपिक खेलों के दौरान Corona संक्रमण ने चिंता बढ़ा दी हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। ओलिंपिक से जुड़े लोगों में भी संक्रमण हो रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान खेल से जुड़े 18 नए Corona मरीज मिले हैं। इनमें एक एथलीट भी शामिल है। अब तक खेलों से जुड़े 259 लोग Corona संक्रमित हो चुके हैं। टोक्यो में रविवार को 3058 कोरोना के नए मामले मिले हैं।
पाकिस्‍तान और चीन में दहशन

पाकिस्तान में रविवार को Corona संक्रमण के 5,026 नए मामले सामने आए। पाकिस्‍तान में पिछले 24 घंटों में महामारी से 62 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही पाकिस्‍तान में COVID-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 23,422 हो गई है। पाकिस्‍तान में संक्रमितों का आंकड़ा 10,34,837 पर पहुंच गया है। वहीं चीन में रविवार को Corona के 75 नए मामले सामने आए। बताया जाता है कि चीन में Corona के डेल्‍टा वैरिएंट का फैलना जारी है। नए मामलों में बढ़ोतरी के पीछे इसी वैरिएंट को जिम्‍मेदार माना जा रहा है।
तुर्की और थाइलैंड में भी बढ़े मामले

सूत्रों के अनुसार, तुर्की में पिछले 24 घंटे के दौरान 22 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। वही थाईलैंड में हर रोज 18 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। यह आलम तब है जब यहां कई स्थानों पर Lockdown और पाबंदी लगी हुई हैं। दूसरी ओर कंबोडिया ने रविवार को 12 से 17 साल के किशोरों के लिए सिंगल डोज कोविड टीकाकरण अभियान शुरू किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1