Corona epidemic

ब्राजील में थम गया कोरोना, ऑस्ट्रेलिया में एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ मौत

दुनिया में अमेरिका के बाद Coronavirus से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील में इस महामारी की मार अब थमती दिख रही है। Corona से मरने वालों की संख्या एक लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि संक्रमित लोगों का आंकड़ा 38 लाख 60 हजार से अधिक हो चुका है। विश्व में महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे अमेरिका में अब तक 61 लाख 75 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं और एक लाख 87 हजार की जान गई है।

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में बीते 24 घंटे के दौरान 366 पीड़ितों के दम तोड़ने से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख 20 हजार 828 हो गया है। इस अवधि में 16 हजार 158 नए मामले मिलने से संक्रमित लोगों की संख्या 38 लाख 62 हजार 311 हो गई। एक दिन पहले इस लैटिन अमेरिकी देश में 41 हजार 350 नए मामले पाए गए थे और 758 पीड़ितों की जान गई थी। ब्राजील में साओ पाउलो प्रांत महामारी का केंद्र बना हुआ है। देश के इस सबसे बड़ी आबादी वाले प्रांत में ही अकेले 8 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां करीब 30 हजार पीड़ितों की मौत भी हुई है।

दूसरे दौर की Corona महामारी के खतरे का सामना कर रहे ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को रिकॉर्ड 41 पीड़ितों की मौत हुई। जबकि इस दौरान 73 नए मामले पाए गए। करीब 2 माह बाद एक दिन में नए पीड़ितों का यह सबसे कम आंकड़ा है। इस देश में विक्टोरिया प्रांत महामारी का केंद्र बना है। संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में प्रांत के सबसे बड़े शहर मेलबर्न में Lockdown है। यहां 13 सितंबर से कुछ राहत देने की योजना है। ऑस्ट्रेलिया में अब तक मिले 25 हजार से ज्यादा मामलों में से 19 हजार अकेले विक्टोरिया में पाए गए हैं।

रूस में Coronavirus टास्कफोर्स ने सोमवार को बताया कि देश में 4,993 नए मामले पाए जाने से संक्रमित लोगों की तादाद 9 लाख 95 हजार 319 हो गई है। Corona से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में रूस चौथे स्थान पर है। इस देश में अब तक 17 हजार 176 पीड़ितों की मौत हुई है।

चीन में एक Corona पीड़ित को रिकॉर्ड करीब 7 माह बाद गत हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिली। उसे जनवरी के आखिर में गुआंगदोंग प्रांत के ग्वांगझोउ शहर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। 62 साल के इस मरीज को 111 दिनों तक विवादास्पद जीवन रक्षक मशीन एक्सट्राकार्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) पर रखा गया था। उसकी लगातार तबीयत बिगड़ रही थी। ईसीएमओ पर रखे जाने के बाद उसकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू हुआ था। वह मोटापे के साथ ही उच्च रक्तचाप और कई बीमारियों से पीडि़त बताया गया है।
दक्षिण कोरिया – 248 नए मामले पाए जाने से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 20 हजार हो गई है। यह देश दूसरे दौर की महामारी की चपेट में है।

हांगकांग – चीन नियंत्रित इस क्षेत्र में 5 लाख लोगों ने मंगलवार से शुरू होने वाले फ्री टेस्ट अभियान में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

इजरायल – 555 नए पॉजिटिव केस मिलने से Corona रोगियों की संख्या एक लाख 14 हजार से अधिक हो गई है। यहां कुल 919 की जान गई है।
न्यूजीलैंड – आकलैंड में लगाए गए Lockdown को हटा लिया गया है। साथ ही सार्वजनिक परिवहन में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1