देश के 75 जिलों में Lockdown का ऐलान

बड़े फैसले लिए गए हैं। Corona पर लगाम लगाने के लिए केन्द्र सरकार ने देश के 75 जिलों में Lockdown का ऐलान किया है। इन जिलों में बस सेवाएं भी बंद रहेंगी। केवल जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी। अभी इन जिलों की पूरी सूची नहीं जारी की गयी है। लेकिन बताया गया है कि इनमें वह जिले शामिल हैं, जहां Corona मरीजों की संख्या बढ. रही है। जानकारी के मुताबिक यह Lockdown उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी, आगरा, वाराणसी, और नोएडा में भी प्रभावी रहेगा। मुख्य सचिव की बैठक में हुए इस फैसले की औपचारिक घोषणा शाम 4 बजे की जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ रेल विभाग ने 31 मार्च तक सभी रेल सेवाएं ठप रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान माल गाड़ियों को छोड़कर देश भर में यात्री ट्रेन, लोकल ट्रेन और मेट्रो का संचालन नहीं होगा। यह निर्णय महामारी को एक शहर से दूसरे शहर में फैलने से रोकने के लिए लिया गया है। दूध, मेडिकल स्टोर सहित कुछ जरूरी वस्तुओं की दुकानें अप्रभावित रहेंगी। इस दौरान सभी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लोगों से कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें ओर अपने घरों में रहें। इस दौरान सार्वजनिक परिवहन व यातायात भी बंद रहेगा।

जनता कर्फ्यू के बीच Coronavirus के संक्रमण को थर्ड स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दरअसल जिन शहरों से Coronavirus से संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं या फिर मौतें हुई हैं वहां पर 31 मार्च तक Lockdown करने का फैसला लिया गया है। इस दौरान जरुरी सेवाएं राज्य में जारी रहेंगी। प्रदेश में 7 जिले ऐसे हैं जहां Corona पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। Lockdown के दौरान सभी लोग घरों में ही रहेंगे पर जरुरत की सभी चीजें उन्हें मिलती रहेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1