priyanka gandhi attacks bjp government

फेसबुक के आधिकारियों से बीजेपी की सांठगांठ- प्रियंका गांधी

फेसबुक हेट स्पीच के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने BJP पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने रविवार को एक Facebook पोस्ट में लिखा, BJP के नेता गलत जानकारी और नफरत फैलाने के लिए Facebook का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि BJP ने Facebook के आधिकारियों से सांठगांठ भी की, ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे।

प्रियंका गांधी ने BJP नेता पर भड़काऊ पोस्ट पर Facebook की ओर से एक्शन नहीं लेने की एक रिपोर्ट को साझा किया है। अपनी पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा, भारत के ज्यादातर मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी है। भारतीय जनता पार्टी नफरत और दुष्प्रचार फैलाने के लिए हर तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करती थी और अभी भी कर रही है।


प्रियंका गांधी ने कहा, Facebook जो आम जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सरल माध्यम है, उसका भी इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भ्रामक जानकारी और नफरत फैलाने के लिए किया। इतना ही नहीं Facebook कोई कार्रवाई न कर पाए इसके लिए BJP ने Facebook के आधिकारियों से सांठगांठ भी की, ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे।

जानिए क्या है पूरा मामला

ये विवाद वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट से शुरू हुआ। रिपोर्ट में कहा गया, BJP के नेता टी.राजा ने अपनी Facebook पोस्ट में कहा था कि रोहिंग्या मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए। मुस्लिमों को देशद्रोही बताया था और मस्जिद गिराने की भी धमकी दी थी। इसका विरोध Facebook की कर्मचारी ने किया था और इसे कंपनी के नियमों के खिलाफ माना था। हालांकि, कंपनी ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया था।

प्रियंका गांधी से पहले राहुल गांधी ने BJP पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, BJP और RSS का भारत में Facebook और वॉट्सऐप पर कब्जा है। वे इसके जरिए फेक न्यूज और नफरत फैलाने का काम करते हैं। वे इसका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए करते हैं।

फेसबुक ने दी सफाई

अपने ऊपर लग रहे आरोपों के बाद Facebook ने सफाई जारी की। Facebook ने कहा, हम हेट स्पीच और ऐसे कंटेंट पर रोक लगाते हैं जो हिंसा भड़काता है। हम ये नीति वैश्विक स्तर पर लागू करते हैं। हम किसी की राजनीतिक स्थिति या जिस भी पार्टी से नेता संबंध रख रहा, नहीं देखते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1