सिद्धू के सिक्सर के आगे सब चित, सोनिया गांधी ने सौंपी पंजाब कांग्रेस की कमान

नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है. उनके साथ ही चार अन्य लोगों को पार्टी का वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाया गया है. पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में जानकारी दी है.

केसी वेणुगोपाल ने मीडिया को जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगत सिंह, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया है.

पंजाब कांग्रेस में तकरीबन पिछले दो महीने से मचे जबरदस्त घमासान के बाद रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष बनने में कामयाब हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब 30 मौजूदा विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की थी।

सियासत कैसे पल-पल में बदल जाती है इसका उदाहरण में पंजाब में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सिद्धू ने एक के बाद एक 30 मौजूदा विधायकों और मंत्रियों से करके सारा खेल ही बदल लिया। यहां तक की 10 जनपथ को भी उनकी ही बात माननी पड़ी और आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना पड़ा।

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच वह शनिवार को पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा से मिले थे। मुख्यमंत्री के आलोचक रहे बाजवा ने अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1