रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह पार्टी के MLA अंगद सिंह से करेंगी शादी

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह (Aditi Singh) पार्टी के ही MLA अंगद सिंह सैनी (Angad Singh) से शादी करने जा रही हैं। अंगद सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस के विधायक हैं. दोनों नेताओं की शादी 21 नवंबर को दिल्ली के एक रिसॉर्ट में होगी. वहीं 23 नवंबर को रिसेप्शन का आयोजन होगा। आपको बता दें कि अदिति सिंह और अंगद सिंह, दोनों 2017 में अपने पहले प्रयास में ही विधायक बने थे और दोनों राजनीतिक परिवार से रिश्ता रखते हैं।
अदिति सिंह, अखिलेश सिंह की बेटी हैं, जो रायबरेली सदर सीट से 5 बार विधायक रहे थे। वहीं, अंगद सिंह के पिता दिलबाग सिंह पंजाब के नवांशहर से 6 बार विधायक रहे हैं। दोनों नेता हिंदू और सिख, दोनों धर्मों के रीति-रिवाज से शादी करेंगे। हिंदू रीति-रिवाज से शादी 21 नवंबर को दिल्ली में होगी। जबकि सिख रीति-रिवाज से शादी पंजाब के नवांशहर में होगी। कहा जा रहा है कि शादी में शामिल होने के लिए सिर्फ परिवार के करीब लोगों को आमंत्रित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1