former MP of Ghaziabad Surendra Prakash Goel

पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल का कोरोना से निधन

गाजियाबाद के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं में शुमार सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार को निधन हो गया। Corona संक्रमण के बाद वह पिछले 15 दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की पुष्टि उनके पुत्र सुशांत गोयल ने की है। निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 जुलाई को पूर्व सांसद की Corona जांच कराई गई तो संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनका शुरू में होम-आइसोलेशन में ही उपचार किया गया। हालत बिगड़ने पर 2 अगस्त को नगर विधायक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग की सिफारिश पर उन्हे दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद 75 वर्षीय सुरेंद्र प्रकाश गोयल का शुक्रवार सुबह को निधन हो गया। राजीव त्यागी के निधन के बाद कांग्रेस को यह दूसरा बड़ा नुकसान है।

कांग्रेस की राजनीति करते हुए पहली बार वह 1972 में नगर पालिका गाजियाबाद के सदस्य के रुप में चुने गए थे। 1973 में नगर पालिका के चेयरमैन बने और फिर 1989 में भी चेयरमैन बने। 2002 में शहर से विधायक चुने गए। साल 2004 में पहली बार कांग्रेंस से सांसद चुने गए। केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहते हुए शहर के लिए कई विकास कार्य करवाने का श्रेय उन्ही को जाता है।

शहर के हर दल के नेता उन्हें चाचा के नाम से पुकारकर सम्मान देते थे। कई बार कांग्रेस के भीतर ही टिकट को लकर खूब उठापठक हुई लेकिन एक ही झटके में वह टिकट लेकर नामांकन करने पहुंच जाते थे। कांग्रेस के उच्च नेताओं से उनकी पकड़ का कोई अंतिम क्षणों तक अंदाजा नहीं लगा पाता था। कई बार मंच से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह बोला कि चाचा कहां हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1