कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान कर्ज माफी पर बीजेपी को घेरा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार निशाना साधते हुए सवालिया लहजे में पूछा कि सरकार किसके लिए 76000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर रही है। जबकि गरीब किसान परेशान हैं और उन्हें जेल में डाला जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर कहा कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। मुंबई में पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक से जुड़े लोग चीख रहे हैं।

प्रियंका ने पूछा कि बीजेपी सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए 76,000 करोड़ के कर्ज माफ कर रही है? कौन ले गया ये पैसा? एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 220 लोगों पर बकाया 76000 करोड़ से अधिक के कर्जे को राइट ऑफ (ठंडे बस्ते में डालना) कर दिया। आम तौर पर जिस कर्ज को बैंक वसूल नहीं कर पाता है उसे राइट ऑफ कर दिया जाता है।

बता दें कि पिछले दिनों भी किसानों के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि क्या कारण है कि किसानों को दिल्ली आकर अपनी मांग उठाने से रोक दिया जाता है? भाजपा सरकार अपने प्रचार में तो किसानों की भलाई की बात करती फिरती है? जब उत्तर प्रदेश का किसान कहता है कि उन्हें गन्ने का बकाया चाहिए, कर्जमाफी और बिजली के दाम में कटौती चाहिए तो उन्हें बोलने क्यों नहीं दिया जाता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1