संपर्क टूटा, संकल्‍प नहीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित तमाम नेताओं ने इसरो से कहा है कि देश को उन पर गर्व है।

‘चंद्रयान-2′ के लैंडर ‘विक्रम’ का बीती रात चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंडर का संपर्क टूट जाने के बाद इसरो के वैज्ञानिकों से कहा,‘‘देश को आप पर गर्व है और यह कोई छोटी उपल‍ब्धि नहीं है। नेता ही नहीं आज अभिनेता और हर भारतीय गर्व के साथ इसरो की हिम्मत को बढ़ा रहे हैं और इसरो के हौसले की तारीफ कर रहे हैं और इसे ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं।

ट्वीट कर सभी नेता -अभिनेता कैसे होंसला बढ़ते नज़र आए, आपको बताते हैं:-
लता मंगेशकर ने लिखा,’ केवल सम्पर्क टूटा है, संकल्प नहीं, हौसले अब भी बुलंद है। मुझे विश्वास है की सफलता अवश्य मिलेगी. सारा देश @isro के साथ है. हमारे वैज्ञानिकों पे हमें गर्व है। बस आप आगे बढ़िए…’

अमिताभ बच्‍चन ने लिखा,’ कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा .. हमारा गौरव, हमारी जीत। आप पर गर्व है @isro. तू ना थके गा कभी , तू ना मुड़ेगा कभी , तू ना थमेगा कभी, कर शपथ कर शपथ कर शपथ अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।’

अक्षय कुमार ने लिखा,’ बिना प्रयोग के कोई विज्ञान नहीं है … कभी हम सफल होते हैं, कभी हम सीखते हैं। @isro के शानदार दिमाग को सलाम, हम गर्व और आत्मविश्वास से भरे हैं # चंद्रयान 2 जल्द ही # चंद्रयान 3 के लिए रास्ता बना देगा. हम फिर उठ खड़े होंगे।

अनुपम खेर ने लिखा,’ इसरो को हौसला दिलाने के लिए अनुपम खेर ने ट्वीट किया- गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले!!! बहुत बढ़िया @isro. हमे तुम पर गर्व है।

आर माधवन ने ट्वीट किया,’ उम्‍मीद है या सच है भाई. मैं दिल पर हाथ रखकर All Is well.. All Is Well कह रहा था लेकिन नियोजित मार्ग से विभाजन न्‍यूनतम था।’ इसके बाद उन्‍होंने एक और ट्वीट किया,’ जो भी हुआ हो… फिर भी हमने इतिहास रच दिया।’

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया, ‘ हम होंगे कामयाब !!!!! भविष्य उन लोगों का है जो अपने सपनों की सुंदरता में विश्वास करते हैं !! हमें पूरी टीम पर गर्व है @isro – आज जो हासिल हुआ वह कोई छोटी उपलब्धि नहीं थी। जय हिंद।’

लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बीती रात जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने से मिशन में रुकावट आने के बावजूद वैज्ञानिकों के उत्साहवर्धन का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हौसला मजबूत रखने की बात कही है।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हौसले और आत्मविश्वास से भरे वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘हमें चंद्रयान-2 मिशन की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए इसरो में हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।’ साथ ही वैज्ञानिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि ‘एकत्र की गयी जानकारी भविष्य के वैज्ञानिक प्रयासों में मदद करेगी।’

प्रियंका गाँधी ने ट्वीट किया-यह भारत और इसरो की असफलता नहीं है। स्पेस साइंस में भारत ने चंद्रयान-2 के जरिए नया इतिहास रचा है। चांद पर उतर रहे लैंडर विक्रम से भले ही संपर्क टूट गया, लेकिन सवा अरब भारतीयों की उम्मीदें नहीं टूटी हैं।
वहीं चंद्रयान 2 को लेकर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘इसरो टीम में प्रत्येक पर गर्व है। असफलता यात्रा का एक हिस्सा है। उसके बिना कोई सफलता नहीं मिलती है। पूरा देश आपके साथ खड़ा है और आप पर विश्वास करता है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1