कामर्शियल Gas सिलेंडर के दामों में इजाफा, 225 रुपए हुआ महंगा

आम बजट पेश होने से पहले ही कारोबारियों को लगा धक्का है। कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रिकॉर्ड 224.98 रुपए का इजाफा किया गया है। कारोबारियों को अब कमर्शियल सिलेंडर के लिए 1550.02 रुपए चुकाने होंगे। बढ़े हुए दाम शनिवार सुबह से लागू हो गए हैं।

वहीं, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। लगातार पिछले पांच महीने से बढ़ रहे दाम में रोक लगी है। मासिक रेट रिवीजन में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के बाजार भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी फरवरी माह में भी लोगों को (14.2 किलो) वाला सिलेंडर 749 रुपए का ही मिलेगा। उपभोक्ताओं के खातों में 238.10 रुपए की सब्सिडी आएगी।

सिलेंडर दाम

14.2 किलो – 749.00 रुपए

19 किलो – 1550.02 रुपए

वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1