दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, पारा 8 डिग्री तक पहुंचा, शीतलहर के आसार

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब दिल्ली NCR समेत पूरे उत्तर भारत में दिखने लगा है। आज सुबह दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, नोएडा और गाजियाबाद में भी लोगों ने जबरदस्त ठंड महसूस की। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा और गिर सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठिठुरन के साथ घना कोहरा भी रहेगा। वहीं, मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों में कोहरा और बढ़ सकता है। अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1