नारियल तेल से बॉडी फैट कम कर आपको बना सकता है स्लिम-ट्रिम

स्किन और बालों की देखभाल में बरसों से प्रयोग होता आ रहा Coconut Oil लोगों के बीच कई कारणों से बेहद पसंद किया जाता है। त्वचा पर जलन, सूजन को कम करने, जलने पर राहत देने और लाल रंग के निशानों को दूर करने में Coconut Oil बहुत फायदा पहुंचाता है। मौजूदा वक्त में न्यूट्रिशिनिस्ट भी Coconut Oil से मिलने वाले फायदों को नकारते नहीं हैं। दरअसल Coconut Oil के कई फायदे हैं। यह हमारे संपूर्ण शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बालों से लेकर त्वचा और वजन कम करने में भी नारियल का तेल बहुत ज्यादा प्रभावी है। Coconut Oil कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। बाजार में आसानी से मिल जाने के कारण ये तेल लोगों को काफी पसंद आता है। इन तरीको से इस्तेमाल करके इसका फायदा जरुर उठाये।

  1. नारियल तेल खाना बनाने में
    खाना बनाने के लिए Coconut Oil का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। आप चाहें तो अपने रोजाना इस्तेमाल के तेल की जगह Coconut Oil का इस्तेमाल कर सकते हैं। खाने में Coconut Oil का इस्तेमाल करने से चर्बी अपेक्षाकृत कम हो जाती है।

2.नारियल तेल, नींबू और गर्म पानी
नींबू में मौजूद विटामिन सी, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही ये शरीर से विषाक्त पदार्थ को भी निकालने में मददगार है। नींबू के रस के साथ Coconut Oil को मिलाकर लेने से अतिरिक्त चर्बी पर सीधा असर पड़ता है। एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पीने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

3.नारियल तेल और ग्रीन टी
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं। उनके लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। ये शरीर की मेटाबॉलिक प्रक्रिया को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही शरीर में जमे फैट को गलाने का काम करता है। इस मिश्रण को लेने के बहुत देर तक भूख का एहसास नहीं होता है। जिसके चलते समय-समय पर खाना नहीं पड़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1