Jeetendra Mishra

आज सीएम योगी का अयोध्या दौरा, नए CEO जितेंद्र मिश्रा से करेंगे मुलाकात

राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनने के बाद आज रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होगी। सीएम योगी आज अयोध्या जा रहे हैं और रामलला के दर्शन करेंगे। रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भी आज सुबह ही ट्रेन से अयोध्या पहुंचे हैं।

2 सितंबर को राम मंदिर के सीईओ के रूप में हुआ था नाम का ऐलान
बीते 2 सितंबर को ही जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मोहर लगी थी कि वह राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। जितेंद्र मिश्रा मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं और 4 महीने पहले 30 अप्रैल 2026 को ही भारतीय वायु सेना से रिटायर हुए हैं। वह रिटायर्ड एयर मार्शल हैं और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और कारगिल युद्ध में भी अहम भूमिका निभाई थी। वह वायुसेना के पश्चिमी कमान के चीफ रहे हैं। उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल (एसवाईएसएम), अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से भी सम्मानित किया जा चुका है।

गौरतलब है कि राम मंदिर के दान में चोरी के मामले ने काफी तूल पकड़ा था और देश-दुनिया में इस मामले की चर्चा हुई थी। चोरी का मामला सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया था। इसके बाद ये तय किया गया था कि ट्रस्ट के लिए एक सीईओ की नियुक्ति की जाएगी।

राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए ट्रस्टी भी बनाए गए
जब राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का ऐलान किया गया, उसी दौरान 3 नए ट्रस्टी भी बनाए गए। दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को नया ट्रस्टी बनाया गया था।

CEO बनने के बाद जितेंद्र मिश्रा ने क्या कहा था?
राम मंदिर का सीईओ बनने के बाद जितेंद्र मिश्रा ने कहा था, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि इतने सारे उम्मीदवारों में से मुझे चुना गया। मैं इसे भगवान राम का आशीर्वाद भी मानता हूं कि एयर फोर्स में देश की 43 साल की सेवा के बाद, उन्होंने मुझे श्री राम मंदिर और श्री राम भक्तों की सेवा करने का मौका दिया है।”

बता दें कि इससे पहले जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का CEO बनाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे और कहा था कि ये काम साधु-संतों का है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1