BJP में लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाये CM योगी

यूपी CM योगी आदित्यनाथ लगातार नए-नए रिकॉर्ड बनाने में सबसे आगे रहे हैं। इसी कड़ी में एक और रिकॉर्ड CM योगी के नाम जुड़ चुका है। वह रिकॉर्ड यह है कि UP में BJP सरकार सबसे लम्बे समय तक के CM पद पर विराजमान है।

19 मार्च को योगी सरकार के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी दिन योगी आदित्यनाथ CM के तौर पर 3 साल पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले वह BJP के पहले CM होंगे। अभी तक UP में ये रिकॉर्ड पूर्व CM कल्याण सिंह के नाम था जो कि BJP सरकार के सबसे लंबे समय तक CM रहे, लेकिन बतौर चीफ मिनिस्टर 3 साल पूरे नही कर पाए थे। वहीं अगर पुराने आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 3 दशकों में उत्तर प्रदेश में अभी तक BJP के 4 मुख्यमंत्री हुए हैं।

कल्याण सिंह – 24 जून 1991 से 6 दिसंबर 1992 -कुल 1 वर्ष 165 दिन ( पहला कार्यकाल)

कल्याण सिंह – 21 सितंबर1997 से 12 नवंबर 1999 – 2 साल 52 दिन (दूसरा कार्यकाल)

राम प्रकाश गुप्ता – 12 नवंबर 1999 से 28 अक्टूबर 2000 – 351 दिन

राजनाथ सिंह – 28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 – 1 साल 131 दिन

यूपी सरकार के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी का कहना है कि CM योगी एक जनसेवक के तौर पर प्रदेश में जनसेवा कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि CM बनने के बाद अधिकारी योगी आदित्यनाथ के पास जो सबसे पहली फाइल लेकर गए थे वह थी नई गाड़ियों की खरीद की फाइल। जिसे CM ने नकार दिया था और अधिकारियों से उनके लिए पुरानी गाड़ी का ही बंदोबस्त करने को कहा था।

शलभमणि ये भी कहते है कि इन 3 सालों CM के सामने तमाम चुनौतियां आईं, लेकिन हर कसौटी पर योगी आदित्यनाथ खरे उतरे। उन्होंने जहां कई नए आयाम गढ़े तो कई मिथक भी तोड़े हैं। इनमें नोएडा का भी मिथक था। उनका कहना है कि CM का फोकस उत्तर प्रदेश को एक मॉडल स्टेट बनाने का है। CM योगी अपना यह सपना जल्द ही पूरा करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1