उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौ रक्षक चंद्रशेखर बाबा की बीती रात ट्रक से कुचलकर मौत हो गई. उनको स्थानीय लोग फरसा वाले बाबा के नाम जानते थे. दूसरी तरफ बाबा साथ वालों ने दावा किया कि रविवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे. उस ट्रक में गौवंश था, ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी. इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया. बाबा की मौत के बाद ही माहौल गरमाया हुआ है. इसको लेकर अब सीएम योगी अधिकारियों से पूरी घटना पर संज्ञान लिया है.
मथुरा की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम ने अफसरों को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही यह भी कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा नहीं जाएगा. ADG कानून व्यवस्था अमिताभ यश से मथुरा की घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली है. मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करने के बाद एडीजी मथुरा के लिए रवाना हो सकते हैं.
गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा उर्फ फरसा बाबा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया. दोनों तरफ करीब कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया. इस दौरान पुलिस लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिसवालों को खदेड़ दिया और उन पर ही पत्थरबाजी कर दी. इसके कारण कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए. पुलिस ने हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया.
मथुरा घटना पर अखिलेश ने भी उठाए सवाल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मथुरा की घटना पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी कहां तनाव ना पैदा कर दे ये सोचना है. साधु के साथ ये व्यवहार हो. वाराणसी में खुले आम गोलियां चल रही हैं. प्रदेश में कोई कानून व्यवस्था नहीं है.
पुलिस बोली- अब सब नॉर्मल
DIG शैलेश पांडे ने मथुरा की इस पूरी घटना को लेकर कहा कि हालात इस समय कंट्रोल में हैं. आंसू गैस के गोले छोड़कर लोगों को भगाया गया है. इसके साथ ही उपद्रव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. अब सब नॉर्मल हो गया है। जाम खुलवा दिया गया है.

