उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के जिन शहरों में सिटी बस सेवा जारी है वहां के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा है कि हम लोगों ने तय किया है कि सिटी बस सेवा को इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदलेंगे. उन्होंने कहा कि शहर को शहर से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है और अब लखनऊ में ही इलेक्ट्रिक बसें बनाने की यूनिट शुरू हो गई है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ को क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया और आज 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों का फ़्लैग ऑफ किया. इस दौरान सीएम योगी ने लखनऊ में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया और कहा कि लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग के साथ हरेक क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की है,
सिटी बस सेवा को लेकर किया ऐलान
सीएम योगी ने दावा किया कि देश के अंदर सबसे ज्यादा शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा यानी सबसे ज्यादा मेट्रो का संचालन आज यूपी कर रहा है. लखनऊ, कानपुर, आगरा और मेरठ में भी हाल ही में हुआ है. ग़ाज़ियाबाद में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी..सात शहर हैं जहां पर मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है.
पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा, यात्रियों की संख्या बढ़ रही है..लखनऊ में तो एक लाख प्रतिदिन मेट्रो में यात्रा कर रहे हैं. इससे दिखता है कि पब्लिक को सुविधा चाहिए और सुविधा देने का काम सरकार का है और सरकार इसे कर रही हैं. लखनऊ में मेट्रो का संचालन और हर प्रकार की कनेक्टिविटी हर तरह का काम नई ऊँचाई को प्राप्त कर रहा हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में इलेक्ट्रिक बस सेवा को विस्तार देने का काम हो रहा है. हम लोगों ने तय किया है शहरों में सिटी बस सेवा को इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदलेंगे. शहर को शहरों से जोड़ने का काम किया जा रहा है और अब लखनऊ में ही इलेक्ट्रिक बस बनाने की यूनिट शुरू हो चुकी है. यानी इलेक्ट्रिक बस लखनऊ में ही बन रही है.
सीएम योगी ने नौ सालों के कार्यकाल का जिक्र कर कहा कि इससे पता चलता है कि अगर हम इस दिशा में सोचना शुरू करेंगे तो निवेशक अपने आप आकर निवेश भी करेगा और हम उसने आगे बढ़ाएंगे.

