कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर एक महिला ने लगाया गंभीर आरोप

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इन दिनों काफी चर्चा में हैं। गणेश आचार्य पर कई बार गंभीर आरोप लग चुका है। ऐसी ही एक खबर फिर सामने आई है। जहां एक महिला कोरियोग्राफर ने उनपर गंभीर आरोप लगाया है। बता दें कि महिला कोरियोग्राफर ने अपने शिकायत में कहा कि गणेश आचार्य कमीशन की मांग करते हैं और एडल्ट वीडियो देखने के लिए मजबूर करते हैं।

जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव गणेश आचार्य के खिलाफ राज्य के महिला आयोग और अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उसने फिल्म जगत में काम से वंचित करने, कमाई में से कमीशन की मांग करने और उन्हें एडल्ट वीडियो देखने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हैं। दरअसल इससे पहले वेटरन डांस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर सरोज खान ने गणेश आचार्य पर कई आरोप लगाते हुए कहा था कि गणेश असोसिएशन के मेंबर्स को पैसे का लालच देकर अपने नए स्थापित संस्था ऑल इंडिया फिल्म-टेलीविज़न इवेंट्स डांसर्स असोसिएशन (AIFTEDA) में ले जा रहे हैं। वो अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और पुरानी संस्था का नाम खराब कर रहे हैं। सरोज का ने ये भी आरोप लगया था कि गणेश बैकग्राउंड डांसर्स को मिलने वाले पैसों में से कमीशन लेते हैं। उन्होंने गणेश पर फूट डालने और राजनीति करने का भी आरोप लगाया। सरोज खान के इन आरोपों को गणेश आचार्य ने खारिज कर दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1